दिल्ली में यमुनापार के ज्योति नगर में इलाके में सोमवार देर रात दो गुटो में झगड़ा हो गया। हालत यह थी मारपीट के बाद गोलियां भी चलाई गईं। झगड़े के दौरान तीन लोग घायल भी हो गए। जख्मीहालत में इन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने झगड़े के दौरान तीन लोगों के घायल होने की बात स्वीकार की है लेकिन गोली लगने की बात से इनकार किया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि झगड़े के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इलाके में यह चर्चा है कि किसी लड़की के मुद्दे पर दोनों गुटों के बीच आपस में कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट के साथ ही हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस का कहना है कि घायलों का बयान लेने के बाद ही झगड़े का कारण साफ हो पाएगा। इस मामले में दोनों पक्षों का बयान लिया जाएगा। चूंकि घायलों को गंभीर चोट आई है। इस कारण इनके बयान नहीं हो पाए हैं। जख्मीहालत में इन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।