प्रमोशन के पदों पर जैसे पीसीएस अधिकारियों में सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम, सीडीओ और इंजीनियर वर्ग में अधिशासी अधियंता, अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता जैसे पदों पर ग्रेड पे 7600 रुपये से लेकर 8700 रुपये तक के हिसाब से तय लेवल के अनुसार वेतन बढ़ता जाएगा। इन पदों के लिए कम से कम 78,800 रुपये और 1,18,500 व अधिकतम 1,20,019 और 1,94,549 रुपये वेतन होगा। 8900 रुपये और 10 हजार ग्रेड पे वाले क्लास वन अधिकारियों का न्यूनतम वेतन 1,31,100 और 1,44,200 रुपये जबकि इनका अधिकतम वेतन 1,95,063 रुपये और 1,97,890 रुपये होगा। सचिवालय में ग्रेड पे 2400 रुपये पाने वाले कंप्यूटर सहायक का न्यूनतम वेतन 25,500 और अधिकतम 58,082 रुपये। 4600 ग्रेड पे पाने वाले सहायक समीक्षा अधिकारी का वेतन न्यूनतम 44,900 व अधिकतम 1,01,258। 4800 ग्रेड पे वाले समीक्षा अधिकारी का न्यूनतम वेतन 47,600 और अधिकतम वेतन 1,01,772 रुपये। 5400 ग्रेड पे वाले अनुभाग अधिकारी का न्यूनतम वेतन 56,100 और अधिकतम वेतन 1,14,364 रुपये। 6600 ग्रेड पे वाले अनु सचिव का न्यूनतम वेतन 67,700 और अधिकतम वेतन 1,17,449 रुपये। 7600 रुपये ग्रेड पे वाले उप सचिव का न्यूनतम वेतन 78,800 और अधिकतम वेतन 1,20,019 रुपये। 8700 ग्रेड पे वाले संयुक्त सचिव का न्यूनतम वेतन 1,18,500 और अधिकतम वेतन 1,94,549 रुपये। 8900 ग्रेड पे वाले विशेष सचिव का न्यूनतम वेतन 1,31,100 और अधिकतम वेतन 1,95,063 होगा। 10,000 रुपये ग्रेड पे वाले वरिष्ठ अधिकारियों जैसे सचिव, प्रमुख सचिव आदि को न्यूनतम वेतन 1,44,200 और अधिकतम वेतन 1,97,890 रुपये होगा। मुख्य सचिव व समकक्ष के वेतनमान वाले वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को 80 हजार फिक्स वेतन के हिसाब से 2,25,000 रुपये वेतन मिलेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।