ऑनलाइन ठगी के आरोप में बीटेक छात्र गिरफ्तार
(India)
एक ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनी से मोबाइल के जरिये करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने गैंग के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोबाइल व एक आईफोन बरामद किया है। आरोपित बीटेक के छात्र हैं। शहर एसपी सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि निजी कम्पनी के जोनल मैनेजर मनोज चैधरी ने गत 24 सितम्बर को अनंतपुरा थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि कम्पनी की वेबसाइट के माध्यम से मार्च से अगस्त के बीच कुछ लोगों ने कई कम्पनियों के महंगे मोबाइल फोन की ऑनलाइन बुकिंग की और मेल के जरिये ऑर्डर किए। कम्पनी ने अपने अधिकृत प्रतिनिधि को फोन भेजे। जहां से उन लोगों ने निर्धारित राशि नकद जमा करवाकर फोन प्राप्त कर लिए। बाद में उन लोगों द्वारा कम्पनी को मेल किया कि उनके पास मोबाइल के खाली डिब्बे प्राप्त हुए हैं। कम्पनी ने कई बार तो नए फोन भेज दिए और कई बार आरोपितों के खाते में राशि रिफंड कर दी। इस तरह आरोपितों ने कम्पनी से 152 महंगे फोन मंगवा लिए और करीब 50 लाख रुपए बैंक खातों में जमा करवा लिए। रिपोर्ट के बाद जांच कीऔर पुलिस ने मध्यप्रदेश के श्योपुर के बीच गांवड़ी निवासी राहुल मीणा (20) व धर्मराज मीणा(20) को गिरफ्तार किया। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से 6 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।