संसद में आज भी हंगामे के आसार
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी भ्रष्टाचार के बारे में सूचना होने के राहुल गांधी के सनसनीखेज आरोप को लेकर आज संसद में हंगामे के आसार है। राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के कहा था कि वह लोकसभा में बोलना चाहते हैं लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं इससे पहले राहुल के बयान के बाद भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों ने इस आरोप को झूठा और आधारहीन करार देकर खारिज कर दिया और जोर देकर कहा कि इससे बड़ा झूठ नहीं हो सकता। संसद के शीतकालीन सत्र के सिर्फ दो दिन बचे हैं और अभी तक नोटबंदी के चलते संसद की कार्यवही ठप ही रही है। गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि उनके पास प्रधानमंत्री की संलिप्तता वाले निजी भ्रष्टाचार के बारे में सूचना है और इसके कारण उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल के बयान के बाद वरिष्ठ मंत्रियों मनोहर पर्रिकर, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर पलटवार करते हुए इस आरोप को उनकी निराशा और हताशा का परिणाम बताया तथा उनसे माफी की मांग की। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी झूठ बोलते हैं। वह बिना आधार के बोलते हैं। संसद में आइये, चर्चा करिये और हमारे जवाब सुनिये। यह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने मनमोहन सिंह सरकार के 10 वर्षों तक चुप्पी साधे रखी जब देश को लूटा जा रहा था। प्रसाद ने कहा कि गांधी सरकार द्वारा कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाये गए कदमों से बेचैन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बेचैनी के चलते वह ऐसी बातें बोल रहे हैं।
और हमारे जवाब सुनिये। यह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने मनमोहन सिंह सरकार के 10 वर्षों तक चुप्पी साधे रखी जब देश को लूटा जा रहा था। प्रसाद ने कहा कि गांधी सरकार द्वारा कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाये गए कदमों से बेचैन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बेचैनी के चलते वह ऐसी बातें बोल रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।