पूर्व वायुसेना प्रमुख एस पी त्यागी से और तीन दिन हिरासत में पूछताछ होगी क्योंकि सीबीआई ने एक अदालत को बताया कि अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाला एक ‘‘बहुत गंभीर’’ मामला है जिसमें उनसे पूछताछ जरूरी है ताकि एक व्यापक षड्यंत्र का पता लगाया जा सके क्योंकि ‘‘देश के हित से समझौता किया गया।’’ विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने उनकी और उनके रिश्तेदार संजीव उर्फ जूली और अधिवक्ता गौतम खैतान की हिरासत 17 दिसम्बर तक के लिए बढ़ा दी। ये दोनों भी 450 करोड़ रूपये के हेलीकाप्टर सौदा रिश्वत मामले में आरोपी हैं। सीबीआई ने यद्यपि यह कहते हुए उनकी हिरासत सात दिन बढ़ाने की मांग की थी कि ‘‘यह एक बहुत ही व्यापक एवं गंभीर मामला है तथा विदेश से कुछ आरोपी एवं कंपनियां भी षड्यंत्र में शामिल थीं। फिलहाल हमें सामग्री चाहिए जिसके अभाव के चलते हमारे हाथ बंधे हुए हैं।’’ सीबीआई ने कहा, ‘‘यह एक बहुत ही हाई३प्र्रोफाइल मामला है और हमें उचित सामग्री चाहिए। अपराध के एक हिस्से को अंजाम भारत में दिया गया जबकि अन्य विभिन्न कोण विदेश में हैं।’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।