हरियाणा में कर्मचारियों को सप्ताह में एक बार कैशलेस खरीद करने के निर्देश
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैशलेस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रही है। इसका ताजा उदाहरण हरियाणा में देखने को मिला है। भाजपा शासित खट्टर सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों को सप्ताह में एक बार कैशलेस खरीद करने के निर्देश दिए है। इसका सबूत भी उन्हें देना होगा। हरियाणा सरकार ने अपने ऑफिस कर्माचारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों को अगले सप्ताह एक बार मोबाइल फोन से डिजिटल ट्रांजेक्शन करना होगा। राज्य के कर्मचारी संघों ने हालांकि इस आदेश की आलोचना की और कहा कि सरकार ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए उनपर दबाव नहीं बना सकती। सरकारी आदेश में लिखा गया है, श्राज्य सरकार कैशलेस डिजिटल इकॉनमी के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है और लोगों व साथ में सरकारी अधिकारियों को ैठप् ठनककल, न्ैैक् और न्च्प् जैसी बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने की अपील करती है।श् इस सरकारी आदेश में कहा गया है कि श्कर्मचारी अफिसर्सध्इंचार्जों को अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड करनी होगी और सात दिनों में कम से कम एक ट्रांजेक्शन दिखानी होगी।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।