शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मुसलमानों की अच्छी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा है कि मुस्लिम समुदाय को अगर अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी तो इससे देश का विकास अधूरा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज का एक तबका अच्छा पढ़ेगा और दूसरा तबका पीछे रहेगा, इससे देश आगे नहीं बढ़ेगा। प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र के भिवंडी में 20वे ऑल इंडिया उर्दू बुक फेयर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि यह केंद्र सरकार सभी लोगों के लिए अच्छी शिक्षा देने के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा “मुस्लिम समुदाय कि शिक्षा के बारे में सोचना जरूरी है। अगर सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा न मिले, तो ज्यादातर बच्चे अपनी पढ़ाई 9वीं कक्षा पहुंचने तक अपनी शिक्षा छोड़ देते हैं। मैं इसे रोकना चाहता हूं और मैने इस चुनौती को स्वीकार किया है कि मैं सभी सरकारी स्कूलों की शिक्षा के स्तर को बेहतर करूंगा”। जाकड़ेकर ने उर्दू भाषी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कामों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा “इस दिशा में काम करने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। इनमें उर्दू किताबें और पत्रिकाओं की पब्लिशिंग और सर्क्युलेशन को बढ़ाया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन उर्दू कोर्स की शुरुआत भी की जाएगी जिससे लोग घर बैठे उर्दू सीख सकेंगे।” वहीं सरकारी स्कूलों की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी उन्होंने अपनी बात कही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।