सियाचीन में शहीद होने वाला जोधपुर जिले का वीर सपूत देश के भविष्य के लिए कितना सजग और गंभीर था, ये इसीसे पता चलता है कि सेना में भर्ती होने के बाद उसने अपना पहला वेतन गांव के छात्रावास को समर्पित कर दिया था। सियाचीन में शहीद होने वाला जोधपुर जिले का वीर सपूत देश के भविष्य के लिए कितना सजग और गंभीर था, ये इसीसे पता चलता है कि सेना में भर्ती होने के बाद उसने अपना पहला वेतन गांव के छात्रावास को समर्पित कर दिया था। लवेरा बावड़ी उपखण्ड क्षेत्र की भवाद ग्राम पंचायत के खारी खुर्द के डूंगरराम मुण्डण के सियाचीन में शहीद के समाचार के बाद आज गांव में गमगीन माहौल है। शहीद के समाचार सुबह करीब पांच बजे मिले तो सुन कर सब अवाक रह गए। सरपंच प्रमोद मेव, विनायकपुरा सरपंच जगदीशराम, उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार पूनिया, भोपालगढ, चंचल वर्मा, तहसीलदार नवयुवक मण्डल भवाद के तेजाराम ओड़, भंवरलाल चैधरी समेत कई अधिकारी ग्रामीण खारी गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। डूंगरराम का दो वर्ष पहले आर्मी में 3 ग्रेनेडियर में चयन हुआ था। डूंगरराम के पिता अणदाराम, भाई रामदीन, पत्नी हवा देवी के साथ ही परिवारजनरो रो कर बेहाल हैं। वहीं दो वर्ष का पुत्र दिलीप इन सब से अनजान है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।