सुधार गृह से बच्चों के भागने पर हाईकोर्ट नाराज
(India)
राजधानी के ऐन बीच में स्थित बाल सुधार गृह से बच्चों के बार-बार भागने की घटना पर हाईकोर्ट नाराज है। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से जानकारी मांगी है। न्यायाधीश के.एस. झवेरी व न्यायाधीश दिनेश मेहता की खण्डपीठ ने हाल ही स्वप्रेरणा से पिछले साल दर्ज एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह जानकारी मांगी और महाधिवक्ता को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 9 जनवरी तक का समय दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।