प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुर से चार प्रधानमंत्री कौशल केन्द्रों का रिमोट दबाकर उद्घाटन किया। इन चार केन्द्रों में से एक बिहार के आरा में ओरियन एजुटेक प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र भी शामिल है। यह केन्द्र स्किल इंडिया मिशन का एक अंग होगा। आरा में यह केन्द्र अगले तीन वर्ष में नौ हजार लोगों को पांच विभिन्न स्किल क्षेत्रो में प्रशिक्षित कर नौकरी दिलाने में मददगार हो सकेगा। वहीं सरकार ने कैशलेस इकॉनमी को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्र सरकार ने छोटे कारोबारियों को टैक्स छूट दिए जाने का ऐलान किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।