राजधानी जयपुर के पुलिस कंट्रोल रूम को अत्याधुनिक रूप देने की तैयारी चल रही है.....26 जनवरी से पहले इसे शुरू करने का दावा भी किया जा रहा है....दावा है कि ये देश के टॉप टैन में शुमार होगा....शहर में लगने वाले 3000 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने के लिए कंट्रोल रूम में वीडियो वॉल बनाने के साथ नए कंम्प्यूटर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होगा.... जिससे इसकी कार्यक्षमता दोगुनी हो जाएगी....इस पर घटना, घटनास्थल, संबंधित व्यक्ति के फोन नंबर के साथ अन्य डिटेल भी आएगी,,,, यानी कंट्रोल रूम में फोन कर बार-बार पूछने की जरूरत नहीं होगी,,, टैब में जीपीएस सिस्टम से घटनास्थल पर जल्दी पहुंचा जा सकेगा,,,, नए कंट्रोल रूम में कमिश्नरेट के प्रत्येक जिले का अलग डिस्पैचर होगा, जो घटनाओं की सूचना अपने जिले में तुरंत देगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।