नोटबंदी के बड़े फैसले के बाद आज पहली बार नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जा रहे हैं। मोदी आज काशी में होंगे और बीते दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनपर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं उनका जवाब भी देंगे। पूरा देश पिछले 42 दिनों से कैश के संकट को झेल रहे हैं। वाराणसी में कैश संकट बरकरार है। ऐसे में पीएम मोदी आज काशी की जनता से रू-ब-रू होंगे और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। खबर है कि मोदी काशी वालों को साल 2017 में कुछ तोहफे देने वाले हैं। आज वे वहां सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल का उद्धाटन करेंगे। इससे पहले बीएचयू में राष्ट्रीय महोत्सव कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद वे जनसभा करेंगे और 25 हजार बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। वे उन्हें विपक्ष के हमलों का जवाब किस तरह से दिया जाए इस बारे में बताएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।