प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्रपति शिवाजी की भव्य मूर्ति और स्मारक के लिए शनिवार यानी 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान भूमि पूजन करेंगे। करीब 15 एकड़ के द्वीप पर प्रस्तावित स्मारक की उंचाई 210 मीटर होगी जिसमें से 60 प्रतिशत केवल मूर्ति की उंचाई होगी। परियोजना की कुल लागत 3600 करोड़ रूपये है जिसमें से पहले चरण की लागत 2500 करोड़ रूपये होगी। मोदी 24 दिसंबर को दो मेट्रो रेल परियोजनाअेां, एलीवेटिड रेल कारिडोर परियेाजना और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक की भी आधारशिला रखेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।