दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। नजीब जंग ने अपना इस्तीफा केंद्र सरकार को भेजा है। हालांकि अभी तक नजीब जंग के इस्तीफा देने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। नजीब जंग का कार्यकाल पूरा होने में अभी करीब डेढ़ वर्ष बाकी थे। नजीब जंग जामिया विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी रह चुके हैं। मीडिया से मिल रही खबरों के अनुसार जैसे ही नजीब जंग के इस्तीफे की प्रेस रिलीज को जारी किया गया उसके कुछ घंटों के अंदर ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनसे बात की। नजीब जंग को जुलाई 2013 में तत्कालीन मनमोहन सरकार ने दिल्ली का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उनका करीब डेढ़ साल का कार्यकाल बचा हुआ था। उन्होंने केंद्र सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उपराज्यपाल के कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, जंग अपने पहले प्यार यानी शिक्षा की तरफ लौटेंगे। अपने इस्तीफे में जंग ने जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा किया है। जंग ने अपने कार्यकाल के दौरान मदद और सहयोग के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा दिया है। जंग ने दिल्ली के लोगों को उनके समर्थन और प्रेम के लिए धन्यवाद दिया है, खासतौर से दिल्ली में एक साल के राष्ट्रपति शासन का विशेष जिक्र किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।