अरविंद केजरीवाल ने की नजीब जंग से मुलाकात
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह नजीब जंग से मुलाकात की। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को केंद्र सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस बीच चर्चा है कि पूर्व गृह सचिव अनिल बैजल दिल्ली के अगले उपराज्यपाल हो सकते हैं। पछिले कुछ दनिों से बैजल कई बार गृह मंत्रालय के चक्कर लगा चुके हैं। नजीब जंग का कार्यकाल पूरा होने में अभी करीब डेढ़ वर्ष बाकी थे। हालांकि इस्तीफा देने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। केजरीवाल और नजीब जंग के बीच काफी लंबे समय से कोई बातचीत नहीं हुई है। केजरीवाल ने हाल ही में यहां तक कहा था कि एलजी कुछ भी कर लें पीएम उन्हें उपराष्ट्रपति नहीं बनाएंगे। केजरीवाल सरकार ने एलजी द्वारा शंकुतला गैमलिन को मुख्य सचिव पद पर नियुक्त करने का विरोध किया था। इसके बाद धर्मपाल को गृह सचिव बनाने का विरोध किया था। प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार को इसका अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। इसके बाद धर्मपाल का तबादला दिल्ली से कर दिया गया था और एसएन सहाय को राजधानी का गृह सचिव बना दिया गया था। दिल्ली सरकार ने वैट कमिश्नर विजय कुमार के तबादले को लेकर एलजी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। सरकार ने आरोप लगाया कि एलजी ने मोहल्ला क्लीनिक जैसे मामले देखने वाले अफसरों का तबादला कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।