कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट की वजह से विवादों में घिर गए। दरअसल, फेसबुक और ट्विटर पर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सियाचिन को चीन का हिस्सा बता दिया था। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई शुरू हो गई जिसके बाद उन्होंने ट्वीट और फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया। उन्होंने सियाचिन प्रांत के सीएम ली जॉन्ग की अगुवाई में चीनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि ऐसा टाइपो की वजह से हुआ और चीन के सिचुआन और सियाचिन को लेकर कन्फ्यूजन हो गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।