बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बड़ा कदम उठाते हुए कूड़ा जलाने पर बैन लगा दिया है। एनजीटी ने कहा है कि मैदानों में कचरे के ढेर को जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। एनजीटी ने इस आदेश में कहा कि अगर कोई भी कम कचरा जलाने का दोषी पाया जाता है तो उस पर पर्यावरण को होनेवाली क्षति के लिए 5000 रुपया और अगर कचरे का ढेर जलाते हुए पकड़ा जाता है तो 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। पर्यावरण को साफ करने के लिए राज्यों को निर्देश एनजीटी ने सभी राज्यों को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यावरण मंत्रालय और राज्यों को पॉलीविनाइल क्लोराइड और क्लोरिनेटेड प्लास्टिक पर बैन लगाने के लिए आदेश पारित करने को कहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।