पीएम मोदी 5 जनवरी को पटना में
(India)
गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. वह पांच जनवरी को पटना आयेंगे और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उसी दिन दिल्ली लौट जायेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के पटना आने की सूचना राज्य सरकार को दे दी है. कैबिनेट विभाग ने पीएमओ से पीएम के पूरे कार्यक्रम की जानकारी मांगी है.मालूम हो कि मुख्य कार्यक्रम पांच जनवरी को आयोजित किया जायेगा। इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है. पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल प्रकाशोत्सव के समापन समारोह में आने की स्वीकृति पहले ही दे दी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।