एएसपी आशीष प्रभाकर ने की आत्महत्या
(India)
एटीएस में तैनात एडिशनल एएसपी आशीष प्रभाकर ने जयपुर के जगतपुरा रोड पर बॉम्बे अस्पताल के सामने सरकारी कार में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उन्होंने कार में उनके साथ बैठी महिला फ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात तक महिला की पहचान नहीं हुई थी। पुलिस को कार में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ये महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। सुसाइड से पहले महिला फ्रेंड व एएसपी में छीना-झपटी के सबूत भी मिले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।