शहरों में वंचितों को पट्टे देने के लिए 21 से शिविर
(India)
प्रदेश के सभी शहरों में वंचितों को पट्टे देने के लिए चलाए जाने वाले अभियान को लेकर फाइनल नोट तैयार हो गया है...शहरी जन कल्याण शिविर अभियान को 21 जनवरी से शुरू किए जाने की योजना है....कैबिनेट मीमो में इसी तिथि से नए साल में अभियान चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यूडीएच की तरफ से अब इसे कैबिनेट में रखा जाएगा....कैबिनेट की मंजूरी के बाद शुरू किया जाएगा...आपको बता दें कि....गत दिनों सीएम वसुंधरा राजे ने बीकानेर दौरे और कैबिनेट मीटिंग में शहरों में पट्टों से वंचित लोगों के मकानों का नियमन करने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।