पीएम मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के महाराष्ट्र दौरे पर हैं, जहां वह मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक तथा मुंबई और पुणे में मेट्रो रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा मोदी पड़ोस के रायगढ़ जिले में एमआईडीसी पटलगंगा में राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, वह मुंबई तट के करीब अरब सागर में उस स्थल पर जाएंगे जहां राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज के विशाल स्मारक बनाने की योजना बना रही है। शिवाजी स्मारक की मुख्य विशेषताओं में मराठा शासक की 192 मीटर लंबी प्रतिमा होगी। राजभवन किनारे से 1.5 किलोमीटर दूर यह चट्टानों पर बनायी जाएगी। इस पर कुल 3600 करोड़ रूपये की लागत आएगी। प्रधानमंत्री का दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) का घमासान मुकाबला कुछ महीने बाद होने वाला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल में कहा कि शिवाजी स्मारक देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे लंबा स्मारक होगा। उन्होंने इसे संभव बनाने के लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया। बाद में मोदी उपनगर बांद्रा में मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दो मेट्रो रेल परियोजनाओं, एलिवेटेड रेल कॉरिडोर परियोजना और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (डज्भ्स्) की आधारशिला रखेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।