अहम रक्षा सौदों को रक्षा खरीद परिषद ने दी मंजूरी
(India)
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में हुई रक्षा खरीद परिषद ने सात हजार करोड़ से भी ज्यादा के चार अहम रक्षा सौदों को अपनी मंजूरी दे दी है. बैठक में शामिल हुए वायुसेना प्रमुख, थल सेना प्रमुख और सह नौसेना प्रमुख ने सेना के लिए खरीदे जाने वाले साजोसामान का जायजा भी लिया .इस सामान में 1265 करोड़ की लागत से 1500 एनबीसी प्रोटेक्शन सिस्टम शामिल हैं. यह सिस्टम इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स की एटमी, रासायनिक और जैविक हथियारों से सुरक्षा करेंगे. पहले यह काम मैन्युअली होता था. इसके अलावा सेना और वायुसेना के लिए 419 करोड़ की लागत से 55 हल्के लो लेवल राडार की खरीद को भी मंजूरी दी गई है.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।