अपनी निश्चय यात्रा के दौरान शुक्रवार को भभुआ पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चार साल में राज्य के सभी गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय लिया, पर हम गांवों को स्मार्ट बना रहे हैं. ऐसे में लोगों को स्मार्ट सिटी में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सात निश्चय के तहत गांवों में हर घर नल का जल, पक्की नली व गली का निर्माण, हर घर शौचालय और हर घर में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी. सभी योजनाओं को पांच साल में पूरा करने का निर्णय लिया है. एक वर्ष बीत गया और काम शुरू कर दिया गया है. उसका निरीक्षण और जमीनी हकीकत जानने निकला हूं. वह कैमूर जिले के भभुआ मुख्यालय स्थित जगजीवन स्टेडियम में आयोजित चेतना सभा को संबोधित कर रहे थे. मैं जो बोलता हूं, वह करता हूं मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने शराबबंदी की घोषणा की थी. उसे सरकार बनने के बाद तुरंत लागू भी कर दिया. मैं जो कहता हूं, उसे पूरा करता हूं....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।