सिंगापुर की कंपनियां करेंगी झारखंड में निवेश
(India)
सिंगापुर की कंपनी न्यू वाटर फैसिलिटी झारखंड में जल प्रबंधन सिस्टम को मजबूत करने में सहयोग करेगी. साथ ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगायेगी. झारखंड के साथ कंपनी एमओयू भी करेगी. पैन आइआइएम ने झारखंड इलेक्ट्रोनिक ह्वीकल और बैटरी उत्पादन इकाई लगाने का प्रस्ताव दिया....मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में मोमेंटम झारखंड की 12 सदस्यीय टीम ने दूसरे दिन सिंगापुर में औद्योगिक समूहों के साथ बैठक की. सिंगापुर में भारतीय राजदूत जावेद अशरफ की मौजूदगी में बिजनेस घरानों के साथ भी बैठक की. सीएम ने आइआइएम एलमुनी ग्रुप, सीआइआइ इंडिया बिजनेस फोरम के साथ निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की. फरवरी में रांची में होनेवाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लेने का आमंत्रण भी दिया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।