हाईकोर्ट की ओर से एसबीसी आरक्षण पर रोक के बाद शुक्रवार को पहली बार राज्य सरकार और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेताओं के बीच सचिवालय में वार्ता हुई. इस दौरान गुर्जर समाज दो धड़ों में बंटा नजर आया.गुर्जर समाज का एक धड़ा 50 फीसदी के अंदर ही गुर्जरों को आरक्षण मिलने की बात करता दिखा तो दूसरा धड़ा एसबीसी आरक्षण को बरकरार रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जाकर एसएलपी लगाने की बात करता रहा ....ऐसे में सरकार की ओर से वार्ता में शामिल प्रतिनिधि भी परेशान दिखे .जिसके बाद बैठक में राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने लीगल राय के लिए 15 जनवरी तक गुर्जरों से समय मांगा है . अब अगली बैठक 15 जनवरी को सचिवालय में होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।