अधिकारियों को 31 जनवरी तक जमा कराना होगा संपत्ति का ब्यौरा
(India)
भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वनसेवा के अधिकारियों को एक से 31 जनवरी के बीच में अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा जमा कराना होगा . केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है .पत्र में तीनों ही श्रेणी के अधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का रिकाॅर्ड ऑनलाइन जमा कराना होगा .गौरतलब है कि बीते वर्ष भी तीनों ही श्रेणी के अधिकारियों ने अपना ब्यौरा जमा करा दिया था,लेकिन केवल प्रमोटी और नए आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अपना रिकाॅर्ड जमा नहीं कराया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।