भाखड़ा क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई पानी के लिए पूरी तरह कमर कस ली है और अब किसान आरपार की लड़ाई के मूड में आ चुके हैं.. किसानों की ओर से पानी की मांग को लेकर हनुमानगढ़ कलक्ट्रेट के सामने सांकेतिक धरना जारी है... लेकिन उग्र हुए किसानों ने 26 दिसम्बर को हनुमानगढ़ कलक्ट्रेट में कामकाज ठप करने की चेतावनी भी दी है...इसके लिए सादुलशहर में सभी यूनियनों के अध्यक्षों और किसान नेताओं की बैठक हुई....पूर्व सरपंच पालाराम ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन से सरकार तक आवाज नहीं पहुंच रही ... ऐसे में आंदोलन तेज कर मांग रखी जाएगी ...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।