नोटबंदी से लोगों को तकलीफ हुई लेकिन लोग हमारे साथ-मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी मुंबई में छत्रपति शिवाजी स्मारक की आधारशिला रखी और दो मेट्रो रेल परियोजनाओं को भी शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आठ नवंबर को हमने काले धन के खिलाफ बहुत बड़ा हमला किया। नोटबंदी से लोगों को तकलीफ हुई है लेकिन उन्होंने मेरा साथ नहीं छोड़ा। मैंने पहले भी कहा था कि 50 दिनों के बाद ईमानदारों की तकलीफ कम होगी लेकिन 50 दिनों के बाद बेईमानों की तकलीफ बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सोचा कि बैंकवालों को पटा लो सब काला सफेद हो जाएगा लेकिन वह खुद तो मरे और बैंकवालों को भी मरवा दिया। पीएम ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को तकलीफ तो जरूर हुई है लेकिन सरकार आपको फांसी पर लटकाने के लिए नहीं तुली हुई है। बेईमानों को मोदी का या सरकार का डर ना लगता हो लेकिन सवा सौ करोड़ लोगों का डर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद महाराष्ट्र निकाय चुनावों में जनता ने अपनी मुहर लगा दी है। इससे देश में लोगों को संदेश मिल गया कि जनता किस दिशा में जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कौन कहता है कि देश नहीं बदल सकता है सवा सौ करोड़ लोगों के दम पर कहता हूं कि देश बदल सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।