आज से शुरू होगी लकी ग्राहक योजना
(India)
केंद्र सरकार रविवार से देश के 100 शहरों में अगले 100 दिनों के लिए लकी ग्राहक योजना तथा डिजी-धन व्यापार योजना के तहत पुरस्कारों की शुरुआत करेगी। नीति आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। कुल आज से शुरू होगी लकी ग्राहक योजना, 15000 लोगों को मिलेगा 1000 का इनाम के लिए योजना के पहले ड्रॉ की शुरुआत नई दिल्ली में वित्त मंत्री अरुण जेटली तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे। आयोग ने कहा, देश के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लकी ग्राहक योजना के तहत विजेताओं का चयन रोजाना व साप्ताहिक आधार पर किया जाएगा। डिजी धन योजना के तहत विजेताओं का चयन साप्ताहिक आधार पर किया जाएगा। 14 अप्रैल, 2017 को एक मेगा ड्रॉ होगा। इसके बाद इस योजना को आगे बढ़ाने को लेकर योजना की समीक्षा की जाएगी। दोनों योजनाओं का संचालन डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसे नीति आयोग ने शुरू किया है। डिजिटल माध्यम से पेट्रोल पंप, बीमा प्रीमियम, राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल कर तथा रेलवे टिकट के भुगतान पर छूट भी दी जाएगी। ग्रामीण इलाकों में कार्ड तथा पीओएस मशीनों की आपूर्ति के लिए भी एक योजना शुरू की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।