नोटबंदी के बाद बसपा के खाते में जमा हुए 104 करोड़
(India)
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली स्थित यूनियन बैंक की करोल बाग शाखा में छापा मारा है। छापे में बसपा से संबंधित एक खाते में 104 करोड़ रुपये और पार्टी प्रमुख मायावाती के भाई आनंद के खाते में 1.43 करोड़ रुपये की राशि जमा कराए जाने का पता लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने बैंकों में संदिग्ध और भारी-भरकम राशि जमा कराए जाने की जांच और सर्वेक्षण अभियान के तहत सोमववार को यूनियन बैंक की करोल बाग शाखा का दौरा किया। ईडी ने पाया कि नोटबंदी के बाद इन दो खातों में बड़े पैमाने पर रकम जमा कराई गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बसपा के खाते में पैसे जमा कराए जाने की जानकारी मांगी। जांच के दौरान पाया कि 102 करोड़ रुपये की राशि एक हजार के पुराने नोटों में जमा कराई गई है तथा तीन करोड़ रुपये की राशि 500 रुपये के पुराने नोटों में जमा कराई गई। अधिकारियों ने कहा कि हर दूसरे दिन 15-17 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई गई। इस पर बसपा का जवाब हासिल करने का प्रयास सफल नहीं हो पाया। ईडी ने यूनियन बैंक की इसी शाखा में एक और खाते के बारे में पता लगाया जिसका ताल्लुक मायावाती के भाई आनंद से है। इस खाते में 1.43 करोड़ रुपये की राशि मिली है। नोटबंदी के बाद 18.98 लाख रुपये पुराने नोटों में जमा कराए गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।