दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान बिल्कुल आमने-सामने आ गए और टकराने से बच गए वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। डीजीसीए ने इसकी जांच शुरू कर दी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह इंडिगो की फ्लाइट लैंड करने के बाद टैक्सी-वे की तरफ जा रही थी, तभी सामने से स्पाइस जेट की फ्लाइट आ गई जो उड़ान भरने जा रही थी। दोनों विमानों को ब्रेक के द्वारा रोका गया और इस तरह से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। डीजीसीए इस मामले में एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी की भूमिका की भी जांच कर रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।