प्रतापगढ़ में पुलिस ने एक अनूठी पहल की, अपराध के लिए कुख्यात इलाके देवल्दी में पहली बार पुलिस ने युवाओ को अपराध ना करने के लिए मोटिवेट किया। यहाँ करीब 150 युवाओं और प्रमुख लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपराध से दूर रहने, नशा नहीं करने, नशे के कारोबार में संलिप्त नहीं होने के लिए आह्वान किया। बैठक में युवाओं की तरफ से यह भी प्रस्ताव आया कि गांव के प्रमुख व्यक्तियों की एक समिति का गठन किया जाये।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।