नए साल में राजस्थान की 12 हजार किलोमीटर स्टेट हाईवे की सड़कों पर टोल की व्यवस्था बदलने की तैयारी है,,,,सरकार स्टेट हाईवे के सभी 85 टोल को कैशलेस करने का प्रस्ताव बना रही है....इसे लागू करने के लिए उच्च स्तर पर हरी झंडी भी मिल गई है....नोट बंदी के बाद बनाए गए इस प्रस्ताव के मुताबिक अब स्टेट हाईवे की सड़कों के टोल टेंडर में ही नियम जोड़ा जाएगा..नए नियम के मुताबिक हर स्टेट हाईवे पर डेबिट कार्ड या ऑनलाइन व्यवस्था से ही पेमेंट लिया जाना जरुरी होगा...जो कंपनी ई-टोल व्यवस्था नहीं कर पाएगी उनको स्टेट हाईवे का काम ही नहीं दिया जाएगा .....नई व्यवस्था होने से स्टेट हाईवे पर चलने वाले 22 लाख से ज्यादा वाहन चालकों को रोज करीब बीस करोड़ का पेमेंट कार्ड से करना होगा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।