अलवर अरबन कोऑपरेटिव बैंक में हुए 16 करोड़ के गबन मामले में चैंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने 400 अनजान लोगों की फोटो गूगल से लेकर इनका उपयोग फर्जी पैनकार्ड बनाने में किया और फिर इनके जरिये 92 खाते खोलकर 8.28 करोड़ रुपए का लोन उठाया। आरोपियों से पूछताछ के बाद एसओजी ने बुधवार देर रात दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंट आशीष गुप्ता को गिरफ्तार किया....आशीष की मदद से ही इन लोगों ने फर्जी पैनकार्ड बनाए। इस मामले में अब तक बैंक के चेयरमैन, सीईओ व डायरेक्टर सहित 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसओजी के अलावा सीबीआई और ईडी भी इसकी जांच कर रही है। एसओजी की जांच में सामने आया है कि आरोपियों के पास मिले और बैंक से जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की गई तो खुलासा हुआ कि बैंक ने जिन व्यक्तियों को लोन दिया है, उस पते पर उस नाम का कोई व्यक्ति रहता ही नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।