भीलवाड़ा जिले के रायला कस्बे में आज अलसुबह घना कोहरा होने की वजह से एक बस पलट गई। यह हादसा रायला ओवरब्रिज के नीचे हुआ। हादसे के बाद बस में सवार दस मजदूर घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रायला चिकित्सालय पंहुचाया गया। गंभीर चार घायलों को भीलवाडा जिला चिकित्सालय रैफर किया है। घायलों में महिलाएं भी शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।