राजस्थान सरकार 13 दिसंबर से तीन साल के कार्यकाल का जश्न जारी है। जिला स्तर, संभाग स्तर पर कई समारोह और आयोजनो के बाद अब प्रदेश सरकार 21 जनवरी को एक प्रदेशस्तरीय समारोह आयोजित करने जा रही है। यह समारोह जयपुर में होगा। समारोह को भव्य बनाने के लिये भाजपा सरकार तैयारी कर रही है। इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बुलाने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा कई केन्द्रीय मंत्रियों को भी समारोह में शामिल होने का न्यौता भेजा जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा मुख्यालय में गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने एक अहम् बैठक ली। बैठक में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के साथ कई विधायक भी मौजूद थे। समारोह में सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी को लेकर भी मंथन हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।