जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जयपुर को स्मार्ट बनाने के लिए तीन बड़े कार्यो के 236 करोड़ रूपये के टेंडर जारी किए है। इन टेंडर्स में वॉलसिटी के प्रमुख बाजारों में बननी वाली स्मार्ट रोड को दो भागो में बांटते हुए दौबारा निर्माण के लिए 168 करोड़ के टेंडर जारी किया गया है। साथ ही इस पूरी स्मार्ट रोड़ पर डिजीटल सेवाए जैसे वाई फाई, कियोस्क लगाने के काम के लिए करीब 58 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। सभी टेंडर्स के लिए 15 फरवरी तक आवेदन लिये जाऐंगे और मार्च माह तक इनके वर्कऑर्डर जारी करने की उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।