शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी
(India)
शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10 बजे 53 अंकों की तेजी के साथ 26,696 पर और निफ्टी 20 अंक उछलकर 8212 पर करोबार कर रहा था। वहीं, सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 18.69 अंकों की मजबूती के साथ 26,661.93 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.70 अंकों की बढ़त के साथ 8,196.95 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 33.98 अंकों की मजबूती के साथ 26677.22 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.4 अंकों की तेजी के साथ 8,202.65 पर खुला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।