छबड़ा थर्मल पावर की चार यूनिट एनटीपीसी को हस्तांतरित होंगी
(India)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की उपस्थिति में एनटीपीसी राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगमए और राजस्थान ऊर्जा विकास निगम के बीच त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के तहत पहले चरण में छबड़ा थर्मल पावर स्टेशन की 250-250 मेगावाट क्षमता की चार यूनिट एनटीपीसी को हस्तांतरित की जाएंगी और बाद में निर्माणाधीन 660-660 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयों को भी वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने के बाद हस्तांतरित किया जाएगा। एनटीपीसी को हस्तांतरण से राज्य सरकार को वर्तमान आकलन के आधार पर इक्विटी प्राप्त होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।