प्रदेश में जयपुर कमिश्नरेट सबसे ज्यादा झूठे मामले दर्ज होने का तमगा हासिल कर चुका है,,, गैंगरेप का हाल ही में झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस की परेड कराना तो एक बानगी है,,,जबकि जयपुर में संगीन महिला उत्पीड़न संबंधी अपराध के सबसे ज्यादा झूठे मुकदमे दर्ज होते है,,,, इसका खुलासा जनवरी 2016 से नवंबर माह तक राज्य के आपराधिक रिकॉर्ड के आंकड़ों से हुआ है,,,, जयपुर कमिश्नरेट के 65 पुलिस थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, दुष्कर्म, चोरी, नकबजनी समेत अन्य मामलों के 21874 केस दर्ज हुए है,,,, इनमें से 4795 मुकदमे यानी 40 फीसदी से ज्यादा मुकदमे झूठे दर्ज निकले हैं,,, जबकि प्रदेश के 865 पुलिस थानों में 11 माह में एक लाख 69 हजार 558 संगीन अपराधों के केस दर्ज हुए है,,, इनमें से 46 हजार 138 मुकदमे जांच में झूठे में पाए गए है ,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।