जयपुर में व्यर्थ बह जाता है 40 फीसदी जल
(India)
जयपुर में पीने की पानी की बड़े पैमाने पर छीजत होती है, करीब 2000 लाख लीटर पानी पाइपलाईन के लीकेज और अवैध कनेक्शनों से जमीन के नीचे बह जाता है, या फिर अवैध कनेक्शनों से उसकी छीजत की जाती है, ..ये हिस्सा शहर को मिलने वाले कुल हिस्से का 40 प्रतिशत है, जो लाखों लोगों की प्यास बुझा सकता है, अब इस छीजत से पार पाने के लिए विभाग को जापान का सहयोग मिला है, इस नई कवायद के तहत स्कैनर, पेडो मीटर एक्वा स्कॉप, मेटेलिक डिटेक्टर, स्थैटोफोन, साउंडिग रोड जैसी आधुनिक तकनीक के उपकरण अब काम में लिये जाएंगे, जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी ने विभाग को 60 लाख के उपकरण गिफट में दिये है.......जिनका उपयोग जल्द धरातल पर होगा...



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।