राज्य सरकार के 3 साल पूरे होने पर हर जिला मुख्यालय पर हो रहे सरकार के जश्न के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को झुंझुनूं में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया...लेकिन कार्यक्रम फीका रहा....जिसके कारण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी नाखुश दिखे....जब परनामी भाषण देने पहुंचे तो आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली हो गई थी....कार्यक्रम में जिले को लेकर उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया....इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, मंत्री अजयसिंह किलक, सुरेंद्रपालसिंह टीटी, अजा आयोग अध्यक्ष सुंदरलाल, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष कमला कस्वां, सांसद संतोष अहलावत, विधायक शुभकरण चैधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।