आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के कुनेरू स्टेशन के पास शनिवार रात जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और सात कोच के पटरी से उतर जाने से 27 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल है। यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ जब ट्रेन भुवनेश्वर जा रही थी। यह हादसा कुनेरू स्टेशन रायगड़ा से 35 किलोमीटर दूर विजयनगरम में हुआ है और यह इलाका माओवाद से प्रभावित है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस हादसे में साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। रायगड़ा के कलेक्टर पूनम गुहा ने बताया कि इस हादसे में 32 लोगों की मौत हुई है और करीब 50 लोग घायल है। पीएम मोदी ने कहा जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के कारण जिन्होंने प्रियजनों को खो दिया है मैं उनके साथ हूं। यह त्रासदी दुखद है। मैं हादसे में घायल होगा के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करूंगा। रेल मंत्री इस हादसे पर बारीकी से स्थिति पर नजर रखे है और जल्द राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।