गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाले बिहार पुलिस के 16 अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा. चयनित अधिकारियों में एडीजी (सीआइडी) विनय कुमार, आइजी (मुख्यालय) पारसनाथ, पटना के डीआइजी शालीन और अरवल के एसपी दिलीप कुमार मिश्रा समेत 16 अधिकारी शामिल हैं. इन्हें नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे.....केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इन अधिकारियों के नामों की घोषणा की. इस वर्ष बिहार पुलिस के दो अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पद (प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंग्यूस सर्विस) और 14 अधिकारियों को पुलिस सराहनीय पदक (पुलिस मेडल फॉर मेरोटेरियस सर्विस) मिला है.
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।