राजपथ पर दिख रही है देश की ताकत
(India)

आज पूरा देश 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। अमर जवान ज्योति पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर तीनों सेनाओं के प्रमुख देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। पीएम मोदी अमर जवान ज्योति से राजपथ के सलामी मंच पर पहुंच चुके हैं। पीएम के अलावा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और यूएई के शहजादे भी राजपथ पर पहुंच गए हैं। राजपथ पर राष्ट्रपति ने तिरंगा झंडा फहराया। राष्ट्रगान के बाद सबसे पहले अशोक च्रक विजेता शहीद जवान हंगपंग दादा को वीरता का सबसे बड़ा सम्मान मरणोपरांत दिया गया, जिसे उनकी पत्नी स्वीकार किया। राजपथ पर परेड शुरु हो चुका है। इस बार कुल 90 मिनट की परेड होगी। विंग कमांडर रमेश कुमार दूबे के नेतृत्व में परेड की शुरुआत हुई। चार एमआई-17 हेलिकॉप्टर आकाश से पुष्प वर्षा किया गया। इनमें से एक हेलिकॉप्टर तिरंगा लेकर उड़ा, जबकि तीन अन्य हेलिकॉप्टरों पर सेना, नौसेना और वायु सेना की पताका फहराया गया। इसके बाद परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज नरवाने और उनके नायब मेजर जनरल राजेश सहाय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर भारत के राष्ट्रपति के प्रति सम्मान प्रकट किया।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।