समान नागरिक संहिता को लेकर जदयू ने राष्ट्रीय विधि आयोग के चेयरमैन जस्टिस डॉ बीएस चैहान को पत्र लिख कर अपने विचारों से अवगत करा दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्र लिखा. उन्होंने विधि आयोग से मांग की है कि समान नागरिक संहिता के पक्ष में मोटे तौर पर आम सहमति हो, न कि इसे जबरन थोपा जाये. देश में अलग-अलग संप्रदायों और जातियों के समूह हैं. इनके अलग-अलग कानूनी प्रावधान हैं, अलग-अलग रीति रिवाज, परंपराएं और सिद्धांत हैं.
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।