23 फरवरी से 31 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र चलेगा. इस दौरान कुल 23 बैठकें होंगी. बुधवार को बिहार विधानसभा सचिवालय ने सत्र का कार्यक्रम जारी किया. पहले दिन राज्यपाल संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. 27 फरवरी को बजट पेश किया जायेगा. 28 को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्य सरकार जवाब देगी. छह से 10 मार्च तक और 15 -16 मार्च को अनुदान मांगों पर वाद-विवाद होगा. 29 और 30 मार्च को विधयेक और अन्य राजकीय कार्य निबटाये जायेंगे. 31 मार्च को गैर सरकारी संकल्प पारित होगा.
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।