फिल्म ‘पदमावती’ का विरोध, संजय लीला भंसाली को जड़ा थप्पड़
(India)
फिल्मकार संजय लीला भंसाली पर राजपूत समुदाय के एक समूह ने शुक्रवार को कथित रूप से हमला कर दिया। घटना के बाद भंसाली की फिल्म ‘पदमावती’ की जयपुर में जयगढ़ के किले में हो रही शूटिंग को रोक दिया गया। इन कार्यकर्ताओं ने फिल्म में गलत तथ्य दिखाने का आरोप लगाते हुए फिल्म सेट पर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। पुलिस ने शांति बाधित करने के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, भंसाली पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गड़बड़ी तब शुरू हुई, जब इस फिल्म की ऐतिहासिक किले में शूटिंग हो रही थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण पदमावती और रणवीर सिंह अल्लाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। करणी सेना के कार्यकर्ता शूटिंग स्थल पर जमा हो गए और शूटिंग रोकने की मांग की। उन्होंने सेट पर धावा बोला तथा कुछ कुर्सियों एवं अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसको देखते हुए रोक दी गई। इस घटना के बाद निर्देशक ने राज्य में शूटिंग को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय किया है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।