दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री नागर बरी
(India)
दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर बरी हो गए हैं। कांग्रेस की गहलोत सरकार में मंत्री रहे बाबूलाल नागर को रिहा करने का फैसला सुनाया गया है। दुष्कर्म के आरोप में नागर लंबे समय से जेल में थे। ऑर्डर आने के साथ ही वे जेल से बाहर आ गए हैं। नागर के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, इसके बाद अक्टूबर 2013 से पूर्व मंत्री जेल में थे। बाबूलाल नागर ने फैसले के बाद कोर्ट से निकलते हुए कहा, मुझे पहले दिन से ही उम्मीद थी कि मैं बरी किया जाऊंगा, क्योंकि जो भी मुझ पर आरोप लगाए गए कि वे बेबुनियाद थे। ये न्याय की जीत है। इस आदेश के बाद पीड़िता ने कोर्ट की व्यवस्था और बाबूलाल नागर व उनकी टीम-वकील पर बड़े आरोप भी लगाए। पीड़िता ने कोर्ट के बाहर मीडिया से कहा, मुझे पहले से ही पता था कि नागर को बरी कर दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।