संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में आर्थिक सर्वे पेश कर दिया है। वित्त वर्ष 2016-17 में इंट्रस्टी सेक्टर में वृद्धि दर घटकर 5.2 प्रतिशत पर आने का अनुमान। पिछले वित्त वर्ष में यह 7.4 प्रतिशत थी। जीएसटी से राजकोषीय लाभ मिलने में समय लगेगा। कच्चे तेल के घटे दाम से अप्रत्याशित राजकोषीय लाभ की उम्मीद है। अचल संपत्ति की कीमतों में गिरावट के परिणामस्वरूप मध्यम वर्ग को किफायती मकान मिलेंगे। चालू वित्त वर्ष में कृषि क्षेत्र की ग्रोथ रेट 4.1 प्रतिशत रहेगी। 2015-16 में यह 1.2 प्रतिशत रही थी। वित्त वर्ष 2017-18 में आर्थिक वृद्धि दर 6.75 फीसदी से 7.5 फीसदी तक रहने का अनुमान व्यक्त किया गया।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।